शिलाजीत क्या है, स्वास्थ्य लाभ और औषधीय उपयोग

शिलाजीत का परिचय

शिलाजीत, प्रकृति द्वारा मनुष्यों को मिला हुआ एक अद्भुत तोहफा है। शिलाजीत एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है जो इंसान की शारीरिक कमज़ोरी को दूर करने में पूर्णतया सक्षम है। यह शारीरिक शक्ति बढ़ाने के साथ- साथ बढ़ती उम्र की परेशानियों से लड़ने में भी पूरी तरह से सक्षम है। यह एक प्राकृतिक कायाकल्प है, जो न केवल कई बीमारियों का निवारक है बल्कि कई गंभीर बीमारियों की चिकित्सा में भी अत्यंत लाभकारी है। जो भी व्यक्ति अपने अंदर की युवा जोश और युवा शक्ति को कायम रखना चाहता है और स्वस्थ रहना चाहता है वो शिलाजीत का उपयोग कर सकता है।

आयुर्वेद और शिलाजीत

भारत की भूमि आयुर्वेदकी जननी है, आयुर्वेद का मतलब केवल प्राकृतिक जड़ी-बूटी से इलाज का तरीका ही नहीं बल्कि आयुर्वेद एक कला और विज्ञान है, जो प्राकृतिक जड़ी-बूटी, और खनिज पदार्थों के इस्तेमाल का ऐसा तरीका हमे बताता है, जिससे हमारा शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रह सकें। आयुर्वेद संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली का एक चमत्कारी मिश्रण है, जो एक स्वस्थ जीवन की नींव रखता है।

शिलाजीत को आयुर्वेद में शिलाजतु के नाम से भी जाना जाता है, जिसका मतलब होता है शिला (पहाड़ों) की जड़ों से उपजा हुआ और कमज़ोरी का विनाशक। इसमें उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट गुण इसको शारीरिक शक्ति को परिपक्व बनाने में सक्षम औषधि बनाता है।

Benefits of Shilajit

1. तनाव में शिलाजीत के फायदे

शिलाजीत एक प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जिसकी वजह से यह शारीरिक एवं मानसिक तनाव को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है।

2. यौन संबंधों में शिलाजीत

शिलाजीत यौन सम्बंधित परेशानियों के लिए एक रामबाण प्राकृतिक औषधि है जो व्यक्ति की सहनशीलता और जोश को बढ़ाने तथा स्वस्थ यौन संबंध को कायम रखने में पूरी तरह से सक्षम है।

3. महिलाओं के लिए शिलाजीत

शिलाजीत महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाले दर्द और उनसे जुडी किसी भी प्रकार की परेशानी को दूर करने में अत्यंत फ़ायदेमंद होता है।

4. पुरुषों के लिए शिलाजीत

शिलाजीत पुरुषों में शीघ्रपतन, शुक्राणुओं का कम संख्या में निर्माण, स्तम्भन दोष आदि में बहुत लाभकारी साबित होता है।

5. त्रि-दोषों के लिए शिलाजीत

शिलाजीत शरीर के त्रि-दोषों और मानसिक दोषों को संतुलित रखने में पूरी तरह से निपुण है।

6. जोड़ों की परेशानियों के लिए शिलाजीत

शिलाजीत जोड़ों से सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याओँ और बीमारियों के लिए भी अधिक लाभकारी औषधि मानी गयी है।

7. पाचन तंत्र और शिलाजीत

शिलाजीत शरीर के पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखता है, जिसकी वजह से ये ज़्यादा से ज़्यादा बीमारियों से बचाने और उनका निवारण करने में समर्थ है।

शिलाजीत के अन्य फायदे

  • शिलाजीत एक सर्वोत्तम विषहरण है जो हमारे शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बहार निकालता है, और शरीर के अंदर स्वस्थ कोशिकाओं का संचालन करता है।
  • शिलाजीत का इस्तेमाल एक आहार पूरक के रूप में किया जाता है, जो सहनशीलता बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है।शिलाजीत स्वस्थ रक्त संचार को भी बनाये रखता है।
  • शिलाजीत शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • शिलाजीत मधुमेह के मरीज़ों के लिए भी एक अत्यंत गुणकारी औषधि है।
  • शिलाजीत गुर्दे तथा पित्ताश्य की पथरी के इलाज में भी लाभदायक होता है।
  • शिलाजीत को वैद्यों द्वारा, हमारे शरीर को सभी प्रकार के संक्रमणों और श्वास सम्बंधित बीमारियों से बचाने में भी परिपूर्ण माना गया है।
  • शिलाजीत स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ दिमाग, और स्वस्थ पाचन शक्ति को बनाये रखने में अति उपयोगी होता है।
  • शिलाजीत एक सर्वागीण प्राकृतिक औषधि है, जिसका निरंतर उपयोग हर तरह की बिमारी को दूर करता है।

प्लेनेट आयुर्वेदा शिलाजीत कैप्सूल्स

शिलाजीत के सही और उपयोगी इस्तेमाल के लिए इसकी पूर्ण जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। शिलाजीत कई प्रकार के उत्पादों के रूप में उपलब्ध है, पर सभी उत्पादों संतोषजनक परिणाम देता है।

  • प्लैनेट आयुर्वेदा के शिलाजीत कैप्सूल्स को शिलाजीत के सभी प्राकृतिक गुणों का फायदा लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है।
  • प्लैनेट आयुर्वेदा शिलाजीत कैप्सूल्स के हर एक कैप्सूल में शिलाजीत का 500 mg शुद्ध निर्यास (pure standardized extract) भरा जाता है।
  • प्लैनेट आयुर्वेदा द्वारा बनायीं गयी शिलाजीत कैप्सूल्स की शुद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा है।
  • प्लैनेट आयुर्वेदा में तैयार किये गए कैप्सूल्स का बाहरी खोल (shells) भी पूरी तरह से प्राकृतिक और शाकाहारी होता है, जिसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है। शाकाहारी खोल की वजह से यह कैप्सूल्स और अधिक प्रभावशाली हो जाते हैं, और किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने में निपुण होते हैं।
  • प्लैनेट आयुर्वेदा के शिलाजीत कैप्सूल्स को पूरी शुद्धता के साथ, आयुर्वेद विशेषज्ञों की निगरानी में और पौराणिक आयुर्वेदिक सिद्धांतो के अनुसार तैयार किया जाता है।
  • प्लैनेट आयुर्वेदा इन शिलाजीत कैप्सूल्स को देश विदेश में बैठे लोगों तक पहुंचा रहा है। हम सभी ज़रूरी तकनीकी ज्ञान और सही प्रकार के परिक्षण के बाद ही इन कैप्सूल्स को बनाते हैं और यह दावा कर पाते हैं की हमारे द्वारा बनायीं गयी शिलाजीत कैप्सूल्स सर्वोत्तम हैं।

पुराने वैद्यों और चिकित्सकों का अटूट विश्वास है की कोई भी ऐसी बिमारी नहीं है जिसका इलाज शिलाजीत न कर पाए।

प्लैनेट आयुर्वेदा शिलाजीत कैप्सूल्स के प्रमाणपत्र

प्लैनेट आयुर्वेदा शिलाजीत कैप्सूल्स KOSHER, GMP, HACCP, HALAL और ISO प्रमाणित हैं।

शिलाजीत कैप्सूल्स को कैसे खाएं ?

शिलाजीत कैप्सूल्स को रोज़ाना सादे पानी या गर्म दूध के साथ खाया जा सकता है। एक स्वस्थ व्यस्क प्लैनेट आयुर्वेदा शिलाजीत कैप्सूल्स का रोज़ाना एक कैप्सूल आहार पूरक के तौर पर ले सकता है।

हर उम्र के लिए शिलाजीत

शिलाजीत का इस्तेमाल किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं चाहे वो पुरुष हों या महिलाएं। शिलाजीत को अलग-अलग मात्रा में बच्चे, व्यस्क, बूढ़े, पुरुष, महिला, हर कोई अपने स्वास्थय को बनाये रखने के लिए और सभी प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए, रोज़ाना ले सकता है। शिलाजीत की मात्रा उम्र और शारीरिक स्थिति के हिसाब से दी जानी चाहिए।

शिलाजीत के नुक्सान

हालाँकि इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं होता है, पर गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को इसका उपयोग केवल चिकित्सकों की सलाह से ही करना चाहिए। स्वास्थय सम्बंधित किसी भी परेशानी से पीड़ित व्यक्ति को भी इसका इस्तेमाल अपने चिकित्सक की सलाह के हिसाब से ही करना चाहिए।

Dr. Vikram Chauhan

https://www.planetayurveda.com

DR. Vikram Chauhan, MD - AYURVEDA is an expert ayurvedic doctor based in Chandigarh, India and doing his practice in Mohali, India. He is spreading the knowledge of Ayurveda - Ancient healing treatment, not only in India but also abroad. He is the CEO and Founder of Planet Ayurveda Products, Planet Ayurveda Clinic and Krishna Herbal Company. Write at - herbalremedies123@yahoo.com, Contact at - +91-172-521-4030 Websites - www.planetayurveda.com, www.alwaysayurveda.com

View more posts from this author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *